Modern Indian History

Multiple choice questions on Modern Indian History (आधुनिक भारत का इतिहास )Important for GK preparation of NDA, CDS,SSC,AIRFORCE,NAVY,SSR,CHSL, POLICE,ARMY,RAILWAY,BANK  UPSC, UPPSC and State PSC Examinations.

100. भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से किसने ‘अखिल भारतीय हड़ताल’ को जन्म दिया?

  • (a) रॉलेट कानून के विरुद्ध प्रतिरोध आन्दोलन
  • (b) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरुद्ध आन्दोलन
  • (c) महात्मा गाँधी का मुकदमा
  • (d) साइमन कमीशन का आगमन

उत्तर:-(a) रॉलेट कानून के विरुद्ध प्रतिरोध आन्दोलन


101. नमक सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. यह सविनय अवज्ञा का एक रूप था।
  • 2. यह पहली राष्ट्रीय गतिविधि थी, जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
  • 3. गाँधी जी ने सर्वप्रथम ‘नमक सत्याग्रह’ का प्रयोग दक्षिणी अफ्रीका में किया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • (a) केवल 1
  • (b) केवल 2
  • (c) 1 और 2 दोनों
  • (d) 1, 2 और 3

उत्तर:- (c) 1 और 2 दोनों


102. निम्नलिखित में से किसने 1857 ई. के विप्लव को प्रथम भारतीय स्वतन्त्रय युद्ध की संज्ञा दी?

  • (a) एस एन सेन
  • (b) आर सी मजूमदार
  • (C) बी जी तिलक
  • (d) वी डी सावरकर

उत्तर:- (d) वी डी सावरकर


103. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसके वायसराय काल के दौरान स्थापित की गई [NDA 2018 (II)]

  • (a) लॉर्ड लिटन
  • (b) लॉर्ड रिपन
  • (c) लॉर्ड डफरिन
  • (d) लॉर्ड मेयो

उत्तर:- (c) लॉर्ड डफरिन


104. जब भारत ने स्वतन्त्रता प्राप्त की, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था?[NDA 2018(II)]

  • (a) जवाहरलाल नेहरू
  • (b) वल्लभभाई पटेल
  • (c) मौलाना आजाद
  • (d) आचार्य कृपलानी

उत्तर:- (d) आचार्य कृपलानी


105. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. दादाभाई नौरोजी ने सर्वप्रथम ‘सम्पत्ति अपवहन का सिद्धान्त’ प्रतिपादितकिया।
  • 2. 1896 ई. में कलकत्ता के इसके वार्षिक सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सम्पति अपवहन की आलोचना करते का संकल्प लिया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?[NDA 2013 (II)]

  • (a) केवल 1
  • (b) केवल 2
  • (c) 1 और 2 दोनों
  • (d) ना तो 1 और ना ही 2

उत्तर:- (a) केवल 1


106. रूस के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही हैं/हैं? [NDA 2013 (II)]

  • 1. रूस संसार में सर्वप्रथम समाजवादी राज्य के रूप में उभर कर आया।
  • 2. रूस में समाजवादी राज्य की स्थापना बोल्शेविका ने वर्ष 1917 में की।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  • (a) केवल 1
  • (b) केवल 2
  • (c) 1 और 2 दोनों
  • (d) ना तो 1 ना ही 2

उत्तर:- (c) 1 और 2 दोनों


107. 1942 ई. के भारत छोड़ो आन्दोलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन सही है/हैं?

  • 1. यह एक अति विशाल चरित्र का आन्दोलन था।
  • 2. इस आन्दोलन की अनोखी विशेषताओं में से एक यह थी कि स्थानीय स्तर पर साम्यवादियों ने साम्यवादी दल के अधिकृत आधार की अवज्ञा करते हुए इस आन्दोलन में भाग लिया।
  • 3. यह पूर्णतः अहिंसक आन्दोलन था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।[NDA 2013 (II)]

  • (a) केवल 1
  • (b) 1 2 दोनों
  • (c) केवल 2
  • (d) 1 और 3 दोनों

उत्तर:- (b) 1 2 दोनों


108. रैयतवाड़ी व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सी/से कथन सही है/हैं?[NDA 2013 (II)]

  • 1. सरकार एक-एक किसान से मालगुजारी की सीधे वसूली करती थी।
  • 2. कृषकों को जमीन का मालिक होने की कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  • (a) केवल 1
  • (b) केवल 2
  • (c) 1 और 2 दोनों
  • (d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर:- (a) केवल 1


109. ‘फिफ्थ रिपोर्ट’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • 1. यह 1813 ई. में ब्रिटिश संसद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत की गई।
  • 2. यह भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन के स्वरूप के विषय में गहन संसदीय चर्चा का आधार बनी।
  • 3. यह मुख्यतया भारत के शहरी और औद्योगिक केन्द्रों की आर्थिक दशाओं के बारे में थी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  • (a) 1 और 3
  • (b) 1 और 2 दोनों
  • (c) केवल 2
  • (d) 1, 2 और 3

उत्तर:- (c) केवल 2



110. कोई भी भारतीय ‘केवल अपने धर्म, जन्म स्थान, वंश, वर्ण या इनमें से किसी के भी कारण कम्पनी के अधीन कोई भी पद या रोजगार धारण करने में अशक्त नहीं होगा।’

यह वचन सर्वप्रथम किसके द्वारा दिया गया था?

  • (a) 1813 का चार्टर, अधिनियम
  • (b) 1833 का चार्टर, अधिनियम
  • (c) 1858 का क्वीन्स, प्रोक्लेमेशन
  • (d) 1861 का भारतीय सिविल सेवा अधिनियम

उत्तर:- (b) 1833 का चार्टर, अधिनियम


111. “यह हमें राजनीतिक रूप से कृषिदासता तक ले आया है। इसने हमारी संस्कृति की नींव को अशक्त कर दिया है इसने हमें आत्मिक रूप से हीनकर दिया है। “यह भारतीयों पर पड़ने वाले, उपनिवेशी सरकार के किस कार्य / नीति के बुरे प्रभाव की, महात्मा गाँधी द्वारा शिकायत थी?[NDA 2013 (II)]

  • (a) नमक कर
  • (b) अपर्याप्त अधिकार
  • (c) प्रेस एक्ट
  • (d) रौलेट एक्ट

उत्तर:- (a) नमक कर


112. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. ऐनी बेसेण्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं।
  • 2. मदन मोहन मालवीय ने वर्ष 1916 में कांग्रेस के ऐतिहासिक लखनऊ सत्र की अध्यक्षता की।
  • 3. महात्मा गाँधी ने केवल एक बार वर्ष 1924 में बेलगाम में कांग्रेस के वार्षिक सत्र की अध्यक्षता की।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [NDA 2013 (II)]

  • (a) 1, 2 और 2
  • (b) 2 और 3
  • (c) 1 और 3
  • (d) केवल 1

उत्तर:- (c) 1 और 3


113. महात्मा गाँधी के लिए सत्याग्रह है।[NDA 2018 (II)]

  • 1. एक राजनीतिक बल
  • 2. जीवन दर्शन
  • 3. कर्म की विचारधारा

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • (a) 1 और 2
  • (c) 1 और 3
  • (b) 2 और 3
  • (d) 1, 2 और 3

उत्तर:- (d) 1, 2 और 3


114. निम्नलिखित तीन समाचार-पत्रों में सर्वनिष्ठ तत्त्व क्या था?[NDA 2013 (II)]

  • 1. दि सर्वेण्ट ऑफ इण्डिया
  • 2. ज्ञान प्रकाश
  • 3. हितवाद

कूट

  • (a) ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा निकाले गए समाचार-पत्र थे
  • (b) ये समाजवाद के प्रभावाधीन समाचार-पत्र थे
  • (C) ये भारत सेवक समाज द्वारा व्यक्त नरम विचारों के समाचार-पत्र थे
  • (d) इन्होंने भारत में मजदूर संघ आन्दोलन का प्रतिनिधित्व किया

उत्तर:- (C) ये भारत सेवक समाज द्वारा व्यक्त नरम विचारों के समाचार-पत्र थे


115. हिन्द इस्लामी वास्तु के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. 20वीं शताब्दी के आरम्भ में इसमें भारतीय वास्तु शैली का यूरोपीय वास्तु शैली के साथ संयोजन हुआ।
  • 2. मुम्बई का गेटवे ऑफ इण्डिया इस शैली का सर्वाधिक प्रसिद्ध उदाहरणहै।
  • 3. बॉम्बे (मुम्बई) और मद्रास (चेन्नई) के औपनिवेशिक शहरों में इस शैली के अनेक प्रसिद्ध उदाहरण हैं।
  • 4. इसने अपना आरोपण प्राचीन यूनान से लिया है।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?[NDA 2013(1)]

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) 2 और 3
  • (c) 1 और 2
  • (d) केवल 4

उत्तर:- (a) 1, 2 और 3


116. 20वीं शताब्दी के पहले दशक में होने वाली निम्नलिखित घटनाओं कोकालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :

  • 1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बम्बई अधिवेशन
  • 2. ऑल इण्डिया मुस्लिम लीग की स्थापना
  • 3. बंगाल का विभाजन
  • 4. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (सूरत अधिवेशन)

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए। [NDA 2013 (I)]

  • (a) 1, 3, 2, 4
  • (b) 1, 2, 3, 4
  • (c) 4, 3, 2, 1
  • (d) 2, 4, 1, 3

उत्तर:- (a) 1, 3, 2, 4


117. पेरियर ईवी रामास्वामी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. वे एक राजनीतिज्ञ सामाजिक सक्रियतावादी और दक्षिण भारत में द्रविड़ आन्दोलन के एक महत्त्वपूर्ण व्यक्ति थे।
  • 2. वे जाति उत्थान राष्ट्रवाद और नारी अधिकारों के उद्देश्य के समर्थक थे।
  • 3. वे महाराष्ट्र के जाति विरोधी सुधारक ज्योतिबा फुले के समकालीन थे।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?[(NDA 2013 (1) ]

  • (a) केवल 1
  • (b) केवल 3
  • (c) 1 और 3 दोनों
  • (d) 1 और 2 दोनों

उत्तर:- (d) 1 और 2 दोनों


118. बहादुर शाह जफर द्वितीय के बारे में निम्न में से कौन-सा एक कथन सहीनहीं है? [NDA 2018(1)]

  • (a) 1857 ई. के विद्रोहियों ने उनके लिए अपनी वफादारी की उद्घोषणा की। .
  • (b) वे दिल्ली में एक अश्वारोही अफसर लेपिनेण्ट द्वारा मारे गए।
  • (c) शुरू में वे 1857 ई. के विद्रोह की अगुआई करने के इच्छुक नहीं थे।
  • (d) वे एक कवि थे।

उत्तर:- (b) वे दिल्ली में एक अश्वारोही अफसर लेपिनेण्ट द्वारा मारे गए।


119. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [NDA 2018 (1) ]

  • 1. वर्ष 1919 में गाँधी ने रॉलेट सत्याग्रह का आरम्भ अंग्रेजों द्वारा प्रेस पर सेंसर व्यवस्था लगाने की कार्रवाई के कारण किया।
  • 2. गाँधीजी ने रॉलेट सत्याग्रह का आरम्भ अंग्रेजों की, बिना मुकदमा चलाएनिरोध की अनुज्ञा की नीति के कारण किया।
  • 3. रॉलेट अधिनियम बॉम्बे और मद्रास प्रेसीडेन्सी तक सीमित था।
  • 4. रॉलेट अधिनियम के साथ खिलाफ आन्दोलन, अमृतसर में हुए जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के साथ चरमोत्कर्ष पर पहुँचा।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) 2 और 4
  • (c) 1, 2 और 4
  • (d) 1 और 4

उत्तर:- (c) 1, 2 और 4



120. लॉर्ड कर्जन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?[NDA 2013 (1) ]

  • (a) कॉंग्रेस के प्रति उनकी पूर्ण सहानुभूति थी।
  • (b) उन्होने सहायक सन्धि प्रारम्भ की।
  • (c) वे भारत के वायसराय के रूप में लॉर्ड कैनिंग के उत्तराधिकारी बने।
  • (d) उन्होंने ढाका चिट्टगाँव और राजशाही के भागों को बंगाल के प्रान्त से अलग किया और उन्हें असम में मिला दिया।

उत्तर:- (d) उन्होंने ढाका चिट्टगाँव और राजशाही के भागों को बंगाल के प्रान्त से अलग किया और उन्हें असम में मिला दिया।


121. सविनय अवज्ञा आन्दोलन के बारे में निम्न में से कौन-सा एक कथन सही है?

  • (a) यह गाँधीजी के चम्पारण अभियान से प्रारम्भ हुआ।
  • (b) गाँधी इरविन समझौते के अधीन काँग्रेस सविनय अव आन्दोलन को छोड़ देने को सहमत हुई।
  • (c) अंग्रेजी सरकार शुरू से ही आन्दोलन की ओर पूर्णतया नरम थी।
  • (d) आन्दोलन के दौरान कोई हिंसात्मक घटनाएँ नहीं हुई।

उत्तर:- (b) गाँधी इरविन समझौते के अधीन काँग्रेस सविनय अव आन्दोलन को छोड़ देने को सहमत हुई।


122. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए [NDA 2013(I)]

“कोई भारतीय, भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रारम्भ नहीं कर सकता था यदि काँग्रेस का संस्थापक एक महान् अंग्रेज और एक विशिष्ट सेवा बाह्य अधिकारी न होता, तो उन दिनों राजनीतिक आन्दोलन में इतना अविश्वास था कि सत्ताधारी इस आन्दोलन को दबाने के लिए कोई-न-कोई तरीका निकाल लेते।”

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना पर इनमें से किसने यह कथन दिया
था?

  • (a) डब्ल्यू वेडरबर्न
  • (b) जी के गोखले
  • (c) आर पाल्मे दत्त
  • (d) ऐलन ओक्टवियन हूम

उत्तर:- ऐलन ओक्टवियन हूम


123. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  • 1. वर्ष 1930 में गाँधीजी का नमक सत्याग्रह नमक के बनाने और बेचने मेंराज्य के एकाधिकार के खिलाफ था।
  • 2. अमेरिकी समाचार-पत्रिका ‘टाइम’ ने गाँधीजी की नमक सत्याग्रह परडण्डी यात्रा की प्रगति का विवरण दिया।
  • 3. नमक सत्याग्रह के समय भारत के वायसराय लॉर्ड रिपन थे।
  • 4. खराब स्वास्थ्य के कारण गाँधीजी ने डाण्डी अभियान पूरा नहीं किया।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?[NDA 2013 (I)]

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) केवल 4
  • (c) केवल 2
  • (d) 1 और 2

उत्तर:- (d) 1 और 2


124. वर्ष 1947 में भारत का पहला प्रधानमंत्री किसके द्वारा नियुक्त किया गया?[NDA 2012 (II)]

  • (a) गवर्नर जनरल
  • (b) भारत के राष्ट्रपति
  • (c) महात्मा गाँधी
  • (d) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक समिति

उत्तर:- (a) गवर्नर जनरल


125. निम्नलिखित में कौन-सा एक युद्ध, सालबाई की सन्धि के द्वारा समाप्त हुआ? [NDA 2012 (II)]

  • (a) प्रथम मराठा युद्ध
  • (b) द्वितीय मराठा युद्ध
  • (c) तृतीय मराठा युद्ध
  • (d) चतुर्थ मैसूर युद्ध

उत्तर:- (a) प्रथम मराठा युद्ध


126. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच पहले कर्नाटक युद्ध का मूल कारण था?[NDA 2012 (II)]

  • (a) कर्नाटक की मूल राजनीति में अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों की भागीदारी
  • (b) अंग्रेजों को दक्षिण से बाहर निकालने की डूप्ले की महत्त्वाकांक्षा
  • (c) अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच व्यापार प्रतिस्पर्द्धा
  • (d) ऑस्ट्रियाई राज्य प्राप्ति का युद्ध, जिसकी वजह से ब्रिटेन एवं फ्रांस विश्व के सभी भागों में एक-दूसरे के शत्रु बन गए।

उत्तर:- (a) कर्नाटक की मूल राजनीति में अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों की भागीदारी


127. गाँधीजी चम्पारण क्यों गए? [NDA 2012 (II)]

  • (a) सत्याग्रह आन्दोलन का आरम्भ करने के लिए
  • (b) असहयोग आन्दोलन का आरम्भ करने के लिए
  • (C) नील की खेती करने वालों की शिकायतों की जाँच-पड़ताल करने के लिए
  • (d) जमींदारों के खिलाफ लड़ने के लिए

उत्तर:- (C) नील की खेती करने वालों की शिकायतों की जाँच-पड़ताल करने के लिए


128. निम्नलिखित में कौन एक 1857 ई. में ब्रिटिशों के खिलाफ बगावत में मुख्य रूप से उठ खड़ी हुई? [NDA 2012 (II)]

  • (a) पंजाब आर्मी
  • (c) बंगाल आर्मी
  • (b) मद्रास रेजीमेण्ट
  • (d) अवध रेजीमेण्ट

उत्तर:- (d) अवध रेजीमेण्ट


129. निम्नलिखित में से किस एक स्मारक को पूर्व में अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता था?

  • (a) गेटवे ऑफ इण्डिया
  • (c) चारमीनार
  • (b) इण्डिया गेट
  • (d) लाल किला

उत्तर:- (b) इण्डिया गेट


130. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कारण तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध कारणों में से नहीं था? [NDA 2012 (I)]

  • (a) मराठा प्रमुखों, विशेषकर पेशवा की इच्छा थी कि अंग्रेजों के साथ की गई सन्धियों के द्वारा उनके ऊपर थोपे गए प्रतिबन्धों को हटा दिया जाए
  • (D) मराठा शक्ति को आखिरी धक्का देने का अंग्रेजों का दृढ़ निश्चय
  • (c) अंगेजों को भारत से बाहर खदेड़ देने के लिए मराठों से समर्थन लेने के पिण्डारियों के तरीके
  • (d) खड़की स्थित रेजीडेन्सी पर पेशवा बाजीराव का आक्रमण

उत्तर:- (d) खड़की स्थित रेजीडेन्सी पर पेशवा बाजीराव का आक्रमण


132. वर्ष 1942 के क्रिप्स प्रस्तावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [NDA 2012 (1) ]

  • 1. संविधान निर्मात्री सभा में भारतीय राज्यों की सहभागिता हेतु उपबन्ध किए जाने थे।
  • 2. ब्रिटिश सरकार ने संविधान को स्वीकार करने तथा लागू करने की जिम्मेदारी ली।
  • 3. संविधान को स्वीकार करने के सम्बन्ध में ब्रिटिश भारत के सभी प्रान्तों को एक प्रतिज्ञा पत्र देना था।
  • 4. चल रहे विश्व युद्ध में ब्रिटिश भारत का कोई भी संसाधन प्रयुक्त नहीं किया जाएगा।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • (a) 1 और 2 दोनों
  • (b) केवल 2
  • (c) 1, 2 और 4
  • (d) 1, 3 और 4

उत्तर:- (c) 1, 2 और 4


133 महात्मा गाँधी के असहयोग आन्दोलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में सें कौन से सही हैं? [NDA 2012 (1) ]

  • 1. सरकारी दरबारों और सरकारी समारोहों में उपस्थित होने से इनकार
  • 2. चुनावों में सहभागिता ।
  • 3. विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए रैलियों में सहभागिता
  • 4. उपाधियाँ वापस करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) 1, 3 और 4
  • (c) 2, 3 और 4
  • (d) 1 और 4

उत्तर:- (b) 1, 3 और 4


134. महात्मा गाँधी की निम्नलिखित में से किस एक कृति में आधुनिक मशीनोन्मुखी सभ्यता की आलोचना मिलती है?

  • (a) द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरीमेण्टस विद दूथ [NDA 2012 (I)]
  • (b) हिन्द स्वराज
  • (c) कॉन्स्ट्रक्टिव प्रोग्राम
  • (d) अनासक्ति योग (‘गीता’ पर भाष्य)

उत्तर:- (b) हिन्द स्वराज


135. नमक कानून को तोड़ने का गाँधी का आह्वान किसकी प्रतिक्रिया में …

  • (a) असहयोग आन्दोलन
  • (b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
  • (c) खिलाफत आन्दोलन
  • (d) भारत छोड़ो आन्दोलन

उत्तर:- (b) सविनय अवज्ञा आन्दोलन


136. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? [NDA 2012 (I)]

  • (a) प्रान्तीय स्वायत्तता अस्तित्व में आई।
  • (b) द्विसदनी विधानमण्डल छह प्रान्तों में उपबन्धित किए गए।
  • (c) साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्र और अधिप्रतिनिधित्व के सिद्धान्त आगे और विस्तारित किए गए।
  • (d) राज्यों को महासंघ में प्रविष्ट होने के लिए बाध्य किया गया।

उत्तर:- (d) राज्यों को महासंघ में प्रविष्ट होने के लिए बाध्य किया गया।


137. विलियम बैण्टिक ने सामाजिक बुराइयों का दमन उच्छेदन कर हिन्दू समाज के सुधार का प्रयास किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक उनमें शामिल नहीं है?

  • (a) सती प्रथा
  • (b) शिशु हत्या
  • (c) ठगी
  • (d) दासता

उत्तर:- (d) दासता


138. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित और सम्पादित समाचार-पत्र था ? [NDA 2012 (1) ]

  • (a) द कैलकटा गजट
  • (b) मिरात-उल अखबार
  • (c) हरिजन
  • (d) द भारत मिहिर

उत्तर:- (a) द कैलकटा गजट


139. वर्ष 1935 के भारत सरकार अधिनियम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

  • 1. इसमें प्रान्तीय स्वशासन लाया गया। गया।
  • 2. इसमें भारत का संघ प्रस्तावित किया गया।
  • 3. इसमें संघीय न्यायालय की स्थापना को प्रस्तावित किया

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) 1 और 2
  • (c) 2 और 3
  • (d) 1 और 3

उत्तर:- (a) 1, 2 और 3


140. यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? [NDA 2011 (II)]

  • (a) ब्रिटेन औद्योगिक क्रान्ति का अनुभव करने वाला पहला देश था
  • (b) इंग्लैण्ड सौभाग्यशाली था कि कोयला तथा लौह संसाधन बहुतायत में उपलब्ध थे और इसी तरह अन्य खनिज, सीसा, ताम्र तथा टिन भी बहुतायत में उपलब्ध थे जो उद्योग में प्रयोग किए गए
  • (c) 1780 के दशक से लौह उद्योग ब्रिटिश औद्योगिक क्रान्ति का प्रतीक बनगया
  • (d) इंग्लैण्ड में वस्तुओं के बाजार के बीच संचलन में नदियों के अच्छे जाल तथा दन्तुरित तटरेखा से सहायता मिली.

उत्तर:- (a) ब्रिटेन औद्योगिक क्रान्ति का अनुभव करने वाला पहला देश था


141. पूरे यूरोप में समाजवादियों मे प्रयत्नों के समन्वय के लिए यूरोप में (1889 में) बने अन्तर्राष्ट्रीय निकाय को क्या कहा गया? [NDA 2011 (II)]

  • (a) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
  • (b) कम्यून
  • (c) सेकण्ड इण्टरनेशनल
  • (d) लेबर पार्टी

उत्तर:- c) सेकण्ड इण्टरनेशनल


142. निम्नलिखित में से कौन-सा/से इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति का/ के प्रभाव है/हैं? [NDA 2011 (II)]

  • 1. कुटीर उद्योग का स्थान, मशीनों के इस्तेमाल वाली, उत्पादन की फैक्टरी व्यवस्था ने ले लिया।
  • 2. इससे गाँवों में अतिजनसंख्या हो गई।
  • 3. इससे कामगार वर्ग आन्दोलनों का आविर्भाव हुआ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

  • (a) 1, 2 और 3
  • (b) 1 और 3
  • (b) केवल 1
  • (d) 2 और 3

उत्तर:- (b) 1 और 3



143. जहाजों के निर्माण में टीपू सुल्तान की प्रमुख रुचि किसलिए थी? [NDA 2011 (II)]

  • (a) समुद्र में अंग्रेजों से युद्ध करना
  • (b) व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देना
  • (c) मस्कट (ओमान) से राजनयिक सम्बन्ध बनाए रखना
  • (d) पोर्ट बसरा (इराक) में समुद्रपार बस्ती स्थापित करना, जो यूरोपीय कम्पनियों की ही तरह उसके नियन्त्रण में होती

उत्तर:- (a) समुद्र में अंग्रेजों से युद्ध करना


144. नील दर्पण 1860-61 ई. के बंगाल के नील विद्रोह की कहानी पर आधारित एक नाटक है। इसका लेखन किसने किया? [NDA 2011 (II)]

  • (a) दीनबन्धु मित्र
  • (b) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
  • (c) शिशिर कुमार घोष तथा मोतीलाल घोष संयुक्त रूप से
  • (d) मधुसूदन दत्त

उत्तर:- (a) दीनबन्धु मित्र


145. भारतीय इतिहास की निम्नलिखित घटनाओं का सही अनुक्रम पहचानिए [NDA 2011(II)]

  • 1. इण्डियन मुस्लिम लीग की स्थापना
  • 2. सूरत विभाजन
  • 3. बंगाल विभाजन
  • 4. राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

  • (a) 1-2-3-4
  • (b) 3-1-2-4
  • (c) 2-3-4-1
  • (d) 4-3-2-1

उत्तर:- (b) 3-1-2-4


146. अठारहवीं शताब्दी के बंगाल में ब्रिटिश शक्ति के सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [NDA 2011 (II)]

  • 1. नवाब ने कम्पनी को 1765 ई. में निजामत शक्तियाँ प्रदान कीं।
  • 2. राजस्व संग्रहण तथा न्याय प्रशासन के कार्य ईस्ट कम्पनी के यूरोपीय अधिकारियों को सौंपे गए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए

  • (a) केवल 1
  • (c) 1 और 2 दोनों
  • (b) केवल 2
  • (d) न तो 1 न ही 2

उत्तर:- (a) केवल 1



147. प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध एक सन्धि द्वारा समाप्त हुआ। वह निम्नलिखित में से कौन-सी है? [NDA 2011 (II)]

  • (a) भर्मा की सन्धि
  • (b) तामु की सन्धि
  • (c) भामो की सन्धि
  • (d) याण्डबू की सन्धि

उत्तर:- (d) याण्डबू की सन्धि


148. सरदार बल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में शुरू हुए बारदोली सत्याग्रह (1928) की मुख्य माँग निम्नलिखित में से कौन-सी थी ? [NDA 2011 (1) ]

  • (a) जोतने वाले को जमीन
  • (b) श्रम मजदूरी की दरों में वृद्धि
  • (c) नई बढ़ी हुई लगान दर की प्रत्यापन्नता
  • (d) किसानों को कृषि निविष्टियों की, आर्थिक सहायता प्राप्त दर पर, पूर्ति

उत्तर:- (c) नई बढ़ी हुई लगान दर की प्रत्यापन्नता


149. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, पाण्डबू की सन्धि (1826), सालबाई की सन्धि (1782) तथा गण्डामक की सन्धि (1879) में सर्वनिष्ठ है? [NDA 2011 (1)]

  • (a) इन सन्धियों द्वारा विभिन्न भारतीय शक्तियों ने ब्रिटिश को हराने के लिए गठजोड़ बनाए
  • (b) इन सन्धियों ने दक्षिण एशियाई शक्तियों को नियन्त्रित करने में ब्रिटिश को समर्थ किया
  • (c) इन सन्धियों ने विदेश में भारतीय संस्कृति के प्रसार को आगे बढ़ाया
  • (d) इन सन्धियों ने दक्षिण एशिया में व्यापार को संवर्धित करने में जरूरी, बढ़ावा दिया

उत्तर:- (b) इन सन्धियों ने दक्षिण एशियाई शक्तियों को नियन्त्रित करने में ब्रिटिश को समर्थ किया



150. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? [NDA 2011 (1) ]

  • (a) कला की गान्धार शाखा के उद्गम का श्रेय भारत-यूनानी शासकों को था परन्तु उस शाखा के वास्तविक संरक्षक कुषाण, विशेषतः कनिष्क थे
  • (b) सघन नक्काशी, अलंकृत सजावट तथा जटिल प्रतीकात्मकता गान्धार मूर्तिकला की मुख्य विशेषताएँ नहीं थीं.
  • (c) यूनान-रोम वास्तुशिल्पीय प्रभाव ने बौद्ध स्तूप की संरचना को रूपान्तरित किया
  • (d) कला की अमरावती शाखा के कलाकारों ने मुख्यतः श्वेत स्फटिक का प्रयोग किया

उत्तर:- (b) सघन नक्काशी, अलंकृत सजावट तथा जटिल प्रतीकात्मकता गान्धार मूर्तिकला की मुख्य विशेषताएँ नहीं थीं.