17-sep-2022 current affair mcq

प्रश्‍न 1. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (World Patient Safety Day) सितंबर में कब मनाया जाता है?

  • 17 सितंबर
  • 17 अगस्त
  • 17 जून
  • 17 जुलाई

उत्तर:- 17 सितंबर

17 सितंबर – प्रतिवर्ष 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का उद्देश्य रोगी सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाना एवं सभी देशों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों द्वारा रोगी की हानि को कम करने के लिए एकजुटता और एकजुट कार्रवाई का आह्वान करना है।

प्रश्‍न 2:- किस राज्य में 32 करोड़ रुपये की लागत से हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाया जा रहा है?

  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • असम

उत्तर:- हरियाणा

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल में स्थित राखीगढ़ी जहाँ अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम का काम डेढ़ साल में पूरा हो सकेगा। यहां लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संग्रहालय बनाया जा रहा है। मैडेना एंडरसन ने हाल ही में अपने किस मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?

प्रश्‍न :3- मैडेना एंडरसन ने हाल ही में अपने किस मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?

  • रक्षा मंत्री
  • मुख्य मंत्री
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति

उत्तर:- प्रधानमंत्री पद से

स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने प्रधानमंत्री चुनाव हारने के बाद हाल ही में को अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की।

 प्रश्‍न  3:- 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 का खिताब किस राज्य ने जीता है?

  • गोवा
  • मणिपुर
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

उत्तर:- मणिपुर

मणिपुर – हिरोक हायर सेकेंडरी (मणिपुर) ने हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में फाइनल में बारवे हाई स्कूल (झारखंड) को 2-0 से हराकर 61वां सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट बॉयज अंडर-14 खिताब अपने नाम किया।

प्रश्‍न 4:अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 किस देश में खेला जायेगा?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान
  • रूस
  • दक्षिण अफ्रीका

उत्तर:- दक्षिण अफ्रीका में

दक्षिण अफ्रीका – अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप खेला जायेगा जिसमें भारत देश समेत दुनिया की 16 टीमे हिस्सा लेंगी।

प्रश्‍न  5:2021-22 का प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से किसे प्रदान किया गया है?

  • G R S E
  • कोचीन शिपयार्ड
  • हिंदुस्तान शिपयार्ड
  • भारत डायनामिक्स

उत्तर:- G R S E को

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) – क्षेत्र ‘सी’ में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आधिकारिक भाषा का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए युद्धपोत निर्माता गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड को वर्ष 2021-22 का प्रतिष्ठित ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ हाल ही में प्रदान किया गया।

 प्रश्‍न  6:-किस देश में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन किया जायेगा?

  • भारत
  • श्रीलंका
  • फ्रांस
  • चीन

उत्तर:- भारत में

भारत – भारत को वर्ष 2020 संस्करण की मेजबानी करनी थी, परन्तु COVID-19 बीमारी के कारण से यह खेल रद्द कर दिया गया था।

 प्रश्‍न 7:-‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ पुस्तक हाल ही में किसने विमोचन किया?

  • रामनाथ कोविंद
  • स्मृति ईरानी
  • नरेंद्र मोदी
  • अरविन्द केजरीवाल

उत्तर:- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

रामनाथ कोविंद – संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संबंधित पुस्तक ‘अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन’ का हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विमोचन किया।

प्रश्‍न  8:काकाडू 2022 सैन्य अभ्यास किस देश की नौसेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है?

  • भारतीय
  • चीनी
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जर्मनी

उत्तर:-ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई – ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा काकाडू 2022 (KA22) ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है। वर्ष 1993 में अभ्यास काकाडू का उद्घाटन संस्करण आयोजित किया गया था।

 प्रश्‍न 9: फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपति सूची में किस भारतीय अरबपति का नाम दूसरे स्थान पर है?

  • रतन टाटा
  • मुकेश अम्बानी
  • गौतम अडाणी
  • नीता अम्बानी

उत्तर:- गौतम अडाणी

गौतम अडाणी – अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस स्थान पर उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाउल्ट और परिवार को पीछे छोड़ दिया है।

प्रश्‍न 10:-अमृत सरोवर योजना (Amrit Sarovar) के तहत कौनसा राज्य पहले स्थान पर है?

  • गोवा
  • मणिपुर
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

उत्तर:- उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और संचयन (Water Conservation and Harvesting) के मकसद से भारत सरकार के द्वारा चालु की गयी अमृत सरोवर योजना में उत्तर प्रदेश राज्य देश में प्रथम स्थान पर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के तहत उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 8462 झील के निर्माण हुए हैं।

Leave a Comment