प्रश्न 1. विश्व ओजोन दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर 16 सितंबर – हर वर्ष 16 सितंबर को ओजोन लेयर की जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है|
प्रश्न 2. अमृत सरोवर योजना के तहत कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश – जल संरक्षण और संचयन के मकसद से भारत सरकार के द्वारा चालु की गयी अमृत सरोवर योजना में उत्तर प्रदेश राज्य देश में प्रथम स्थान पर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के तहत उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 8462 झील के निर्माण हुए हैं।
प्रश्न 3. किस राज्य में 32 करोड़ रुपये की लागत की मदद से हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाया जा रहा है?
उत्तर– हरियाणा – हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल में स्थित राखीगढ़ी जहाँ अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम का काम डेढ़ साल में पूरा हो सकेगा। यहां लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संग्रहालय बनाया जा रहा है।
प्रश्न 4. सदर्न राइस ब्लैक-स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस (SRBSDV) हाल ही में पंजाब राज्य के खेतों में पाया गया है यह वायरस किस जीनस प्रजाति का है?
उत्तर-. फिजीवायरस परिवार – चीन में पाया जाने वाले एसआर बी एस डी वी वायरस पहली बार हाल ही में भारतीय राज्य पंजाब के खेतों में पाया गया है यह 10 डबल-स्ट्रैंडेड राइबोन्यूक्लिक एसिड RNA सेगमेंट के जीनोम के साथ गैर-आच्छादित (Non-Enveloped) इकोसाहेड्रल वायरस है, जो जीनस फिजीवायरस परिवार (Reoviridae) प्रजाति है।
प्रश्न. 5. 16 सितंबर को किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
उत्तर-. पापुआ न्यू गिनी – 16 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 16 सितंबर 1975 को पापुआ न्यू गिनी ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता की याद दिलाता है।
प्रश्न 6. दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप का खिताब किस देश ने अपने नाम किया है?
उत्तर– भारत – भारत ने हाल ही में को फाइनल में एकतरफा रूप से नेपाल को 4-0 से परस्त कर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-17 चैंपियनशिप खिताब जीता।
प्रश्न. 7. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जिनके ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है ?
उत्तर – विराट कोहली – ट्विटर पर 50 मीलियन फॉलोअर्स की संख्या होने पर विराट कोहली पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए है जिनकी ट्विटर फॉलोअर्स संख्या इतनी जादा हो गई है।
प्रश्न 8. भारतका तीसरा बैंक जो हाल ही में 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला तीसरा बैंक बना?
उत्तर– भारतीय स्टेट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक बैंक 5 करोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला भारत का तीसरा बैंक है।
प्रश्न. 9. मलेशिया दिवस सितंबर के किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर-16 सितंबर – मलेशियाई संघ की स्थापना 16 सितंबर 1963 हुई थी इस उपलक्ष्य में हर वर्ष 16 सितंबर को मलेशिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न. 10. मैग्डेलेना एंडरसन ने हाल ही में अपने किस मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है ?
उत्तर – स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने प्रधानमंत्री चुनाव हारने के बाद हाल ही में को अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की है ।
प्रश्न. 11. हाल ही में किस पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेट अंपायर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?
उत्तर– असद रऊफ की – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया.