13-sep-2022 current affairs

प्रश्‍न 1. एशिया क्रिकेट कप 2022 का विजेता कौनसा देश रहा है?


Ans. श्रीलंका – श्रीलंका क्रिकेट टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन पर जीत हासिल की है। श्रीलंकाई टीम ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया है।

प्रश्‍न 2. किस देश ने हाल ही में खुद को परमाणु परमाणु हथियारों संपन्न देश घोषित किया है?
Ans. उत्तर कोरिया – उत्तर कोरिया देश के तानाशाह किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) ने पिछले कुछ दिनों अपने देश उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से लैस/परमाणु संपन्न देश घोषित कर दिया है।

प्रश्‍न 3. भारत के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई 2022 के समय वार्षिक आधार पर कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है?
Ans. 2.4 प्रतिशत – खनन क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट के बीच भारत के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई 2022 के समय वार्षिक आधार पर 2.4% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

प्रश्‍न 4. हाल ही में किस लंबी कूद एथलीट ने गोल्डन फ्लाई सीरीज़ लिख्टेंश्टाइन एथलेटिक्स मीट में जीत हासिल की है?
Ans. जेसविन एल्ड्रिन – गोल्डन फ्लाई सीरीज़ लिख्टेंश्टाइन एथलेटिक्स मीट में भारत के लंबी कूद एथलीट जेसविन एल्ड्रिन ने 8.12 मीटर की छलांग लगाकर जीत हासिल की।

प्रश्‍न 5. भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17-A के किस तीसरे स्टील्थ युद्धपोत को मुंबई में हाल ही में लॉन्च किया गया है?
Ans. ‘तारागिरी’ – मुंबई में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17 -A के तीसरे स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’ को लॉन्च किया गया।

प्रश्‍न 6. नेशनल पीनट डे सितंबर में किस दिन मनाया जाता है?
Ans. 13 सितंबर को राष्ट्रीय मूंगफली दिवस के रूप में मनाया जाता है.

प्रश्‍न 7. इनक्यूब’ के दूसरे संस्करण में किस इंस्टिट्यूट को सर्वोच्च पुरस्कार मिला?
Ans. आईआईटी मद्रास – आईआईटी मद्रास को राष्ट्रीय स्तर की व्यवसायिक क्विज़, बिज़नेस केस एवं साईमुलेशन प्रतियोगिता ‘इनक्यूब’ के दूसरे संस्करण में सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता शिव नादर इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं एंट्रप्रेन्योरशिप द्वारा आयोजित की गई.

Leave a Comment